1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकियों ने CRPF को फिर बनाया निशाना, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

आतंकियों ने CRPF को फिर बनाया निशाना, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Dec 21, 2021 07:13 pm IST,  Updated : Dec 21, 2021 07:28 pm IST

विशेष इनपुट पर कार्रवाई करते हुए अवंतीपोरा पुलिस ने 50RR और 110BN CRPF के साथ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन JeM से जुड़े 04 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया।

आतंकियों ने CRPF को फिर बनाया निशाना, जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकी गिरफ्तार- India TV Hindi
आतंकियों ने CRPF को फिर बनाया निशाना, जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकी गिरफ्तार Image Source : PTI FILE PHOTO

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने एक बार फिर से CRPF के दल पर हमला किया है। आतंकियों के CRPF जवानों पर फायरिंग की खबर आ रही है। हालांकि, आतंकियों के हमले में सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। वहीं पुलवामा के पंपोर इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। विशेष इनपुट पर कार्रवाई करते हुए अवंतीपोरा पुलिस ने 50RR और 110BN CRPF के साथ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन JeM से जुड़े 04 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला बारूद, पिस्तौल, हथगोला भी बरामद किया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत