1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिरुपति: गोविंदराजा स्वामी मंदिर के बगल की इमारत में लगी भीषण आग, श्रद्धालुओं में दहशत

तिरुपति: गोविंदराजा स्वामी मंदिर के बगल की इमारत में लगी भीषण आग, श्रद्धालुओं में दहशत

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 16, 2023 02:26 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 02:54 pm IST

तिरुपति में भीषण आग लगने की खबर है। यह गोविंदराजू स्वामी मंदिर के बगल वाली इमारत में लगी है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

तिरुपति में आग- India TV Hindi
तिरुपति में आग Image Source : इंडिया टीवी

तिरुपति:  तिरुपति में गोविंदराजा स्वामी का मंदिर के पास वाली इमारत में भीषण आग लगने की खबर है। आग एक चार मंजिला इमारत में लगी है और लपटें तेजी से ऊपर उठ रही हैं। इस इमारत में फोटो फ्रेम की मशहूर दुकान लावण्या फ्रेम्स है। बताया जा रहा है कि आग इसी दुकान में लगी है। इस दुकान में भगवान की हजारों तस्वीरें हैं। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

आग लगने के बाद आसपास की सड़कों पर यातायात ठप

दूसरी ओर इस भवन के बगल में गोविंदराजा स्वामी का मंदिर का रथ है। लपटें रथ को पकड़ रही हैं। आग लगने की घटना के बाद आसपास की  सड़कों पर यातायात ठप हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी अथक प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आग अभी तक काबू में नहीं आई है। आग लगने की इस घटना से श्रद्धालुओं में दहशत है।

बता दें कि गोविंदराजू मंदिर तिरुपति शहर में ही स्थित है और यह तिरुपति बालाजी मंदिर से करीब 22 किमी की दूरी पर स्थित है।

रिपोर्ट-सुरेखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत