1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. TMC ने किया रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने का समर्थन, सौगत रॉय बोले- उन्हें टीम में नहीं होना चाहिए

TMC ने किया रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने का समर्थन, सौगत रॉय बोले- उन्हें टीम में नहीं होना चाहिए

 Published : Mar 03, 2025 02:28 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 02:36 pm IST

TMC ने किया रोहित शर्मा को 'मोटा' कहे जाने और उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए जाने का समर्थन किया है। सौगत रॉय ने कहा है कि रोहित शर्मा को तो टीम में ही नहीं होना चाहिए।

सौगत रॉय ने की रोहित शर्मा की आलोचना।- India TV Hindi
सौगत रॉय ने की रोहित शर्मा की आलोचना। Image Source : PTI

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को मोटा और अप्रभावी कप्तान करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान पर देश में राजनीतिक गरमा गई है। भाजपा ने इस बयान को बॉडी शेमिंग और अपमानजनक करार दिया है। वहीं, अब तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय ने रोहित शर्मा के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता के बयान का समर्थन किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इसे लेकर क्या कहा।

क्या बोले सौगत रॉय?

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगर रॉय ने भी रोहित शर्मा के खिलाफ दिए गए बयान का समर्थन किया है। इसके साथ ही रॉय ने रोहित शर्मा की आलोचना भी की है। सौगत रॉय ने कहा- "कांग्रेस नेता ने जो कहा है वह सही है...रोहित शर्मा को टीम में होना ही नहीं चाहिए।"

शमा मोहम्मद ने दी सफाई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर अपने ट्वीट पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा- "मैंने किसी का अपमान करने के लिए ट्वीट नहीं किया था। उस ट्वीट में मैंने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते उनका वजन ज्यादा है। ये बॉडी शेमिंग नहीं है। मैंने कहा कि वे एक अप्रभावी कप्तान हैं क्योंकि मैंने उनकी तुलना पहले के कप्तानों से की थी... जब विराट कोहली मोहम्मद शमी के साथ खड़े थे तब उन पर भाजपा के लोगों ने क्यों हमला किया था? वे एक अच्छे कप्तान थे... वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं और रन बनाते हैं। वे दूसरे टीम के खिलाड़ियों की भी अच्छा करने पर तारीफ करते हैं। मेरे हिसाब से विराट अच्छे कप्तान हैं... मैं एक खिलाड़ी हूं इसलिए फिटनेस पर बोलती हूं। आज कल प्रधानमंत्री भी फिट इंडिया के बारे में बात करते हैं... खिलाड़ी को फिट होना चाहिए।"

कांग्रेस पर भड़की भाजपा

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद द्वारा किए गए ट्वीट(भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर किया गया ट्वीट) पर कहा, "... राहुल गांधी और सोनिया गांधी से प्रेरणा लेते हुए कांग्रेस पार्टी ने भारतीय क्रिकेट टीम पर भी सवाल खड़े किए हैं। यह बयान संयोग नहीं, सोचा-समझा प्रयोग है। कांग्रेस ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की और न ही करेगी... कांग्रेस को भारत से नफरत है। यह मोहब्बत की नहीं, नफरत की दुकान है।" वहीं, भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने कहा- "कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा रोहित शर्मा की बॉडी शेमिंग करना सरासर दुस्साहस है। ये वही कांग्रेस है जिसने दशकों तक खिलाड़ियों को अपमानित किया, उन्हें मान्यता नहीं दी और अब एक क्रिकेट दिग्गज का मजाक उड़ाने की हिम्मत कर रही है? जो पार्टी भाई-भतीजावाद पर पनपती है वह स्व-निर्मित चैंपियन को लेक्चर दे रही हैं?"

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को मोटा कहने पर घिरीं कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद, पार्टी ने किया किनारा; डिलीट करनी पड़ी पोस्ट

कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा को कहा 'मोटा', BJP बोली- 'ये बॉडी शेमिंग है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत