1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Today 28 April 2022 Breaking News Live : पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Today 28 April 2022 Breaking News Live : पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Apr 29, 2022 02:59 pm IST

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Today 28 April 2022 Breaking News Live- India TV Hindi
Today 28 April 2022 Breaking News Live Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

 

Today 28 April 2022 Breaking News Live

Auto Refresh
Refresh
  • 1:56 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    झारखंड के मंत्री ने दिया भड़काऊ बयान, कहा-अगर आप 80 फीसदी हैं तो हम भी 20 फीसदी हैं

    झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन का भड़काऊ बयान सामने आया है। हफीजुल हसन ने केंद्र सरकार पर धर्म विशेष के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर आप 80 फीसदी हो तो हम भी 20 फीसदी हैं। अगर परेशान किया तो 80 फीसदी हिंदुओं के दरवाजे भी बंद होंगे। 

  • 11:47 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सिर्फ इमारत का शिलान्यास नहीं है, बल्कि मेरे नौजवानों का शिलान्यास है-पीएम मोदी

  • 11:44 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    2014 के बाद से नॉर्थ ईस्ट में मुश्किलें कम हो रही हैं-पीएम मोदी

    2014 के बाद से नॉर्थ ईस्ट में मुश्किलें कम हो रही हैं, लोगों का विकास हो रहा है। आज जब कोई असम के जनजातीय क्षेत्रों में आता है, नॉर्थ ईस्ट के दूसरे राज्यों में जाता है, तो हालात को बदलते देखकर उसे भी अच्छा लगता है:पीएम मोदी

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    2600 से अधिक अमृत सरोवर बनाने का काम शुरू-पीएम मोदी

    आज असम में भी 2600 से अधिक अमृत सरोवर बनाने का काम शुरु हो रहा है। सरोवरों का निर्माण पूरी तरह से जनभागीदारी पर आधारित है। ऐसे सरोवरों की तो जनजातीय समाज में एक समृद्ध परंपरा रही है। इससे गांवों में पानी के भंडार तो बनेंगे ही, इसके साथ-साथ ये कमाई के भी स्रोत बनेंगे: पीएम मोदी

  • 11:41 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना से काम करते हैं-पीएम मोदी

    डबल इंजन की सरकार, जहां भी हो वहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम करती है। आज ये संकल्प कार्बी आंगलोंग की इस धरती पर फिर सशक्त हुआ है। असम की स्थाई शांति और तेज़ विकास के लिए जो समझौता हुआ था, उसको ज़मीन पर उतारने का काम तेज़ी से चल रहा है: पीएम मोदी

  • 11:35 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    असम के दिफू में पीएम मोदी का संबोधन शुरू

    असम की जनता ने जो आशीर्वाद दिए उसके लिए आप सबका आभार। यह सुखद संयोग है कि आज जब आजादी का अमृत महोत्वसव मना रहा है तब हम इस धरती के महान सपूत लचित बोरफुकान की 400 वीं जयंती मना रहे हैं। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रशक्ति की प्रेरणा है। कार्बी आंगलोंग से देश के इस महान नायक को मैं नमन करता हूं।

  • 11:17 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी असम पहुंचे

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अल बद्र संगठन से जुड़े थे पुलवामा में मारे गए आतंकवादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत