1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से करंट उतरा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 16 घायल

त्रिपुरा: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से करंट उतरा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 16 घायल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 28, 2023 09:03 pm IST,  Updated : Jun 28, 2023 10:25 pm IST

त्रिपुरा के कुमारघाट में जगन्नाथ भगवान की उलटा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा घायल हैं।

Tripura- India TV Hindi
त्रिपुरा में रथ यात्रा के दौरान हादसा Image Source : ANI

कुमारघाट: त्रिपुरा के कुमारघाट में जगन्नाथ भगवान की उलटा रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना में 16 लोग घायल भी हुए हैं। इस मामले में सीएम साहा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'त्रिपुरा के इतिहास में आज तक ऐसी घटना नहीं हुई। मैं दुर्घटनास्थल और 2 अस्पतालों में गया। जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें जी.बी. अस्पताल रेफर किया गया है। कुल 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 16 लोग घायल हैं।'

 

डॉ. संजित चकमा ने बताया, 'आज जले हुए दो लोगों को आपातकालीन वार्ड में लाया गया। उसके बाद 10-12 लोगों को लाया गया, 6 लोग मरे हुए थे। इसमें 6-7 लोग झुलस गए हैं। दो बच्चों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है। छह अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।'

CM माणिक साहा ने कही ये बात

इस घटना पर त्रिपुरा CM माणिक साहा का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज कुमारघाट में एक दुखद घटना में उल्टा रथ यात्रा के दौरान बिजली का करंट लगने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इस कठिन समय में, राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।'

ये भी पढ़ें:

यूपी: ICU में शिफ्ट किए गए भीम आर्मी के प्रमुख 'चंद्रशेखर आजाद रावण', अज्ञात हमलावरों ने की थी फायरिंग, जानें हालत

VIDEO: जानलेवा हमले पर भीम आर्मी के प्रमुख 'चंद्रशेखर आजाद रावण' ने दिया बयान, कहा- जब गोली चली तो मुझे...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत