1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उमेश पाल मर्डर केस: अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने उठाया बड़ा कदम, सरेंडर करने के लिए दायर की अर्जी

उमेश पाल मर्डर केस: अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने उठाया बड़ा कदम, सरेंडर करने के लिए दायर की अर्जी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 11, 2023 10:57 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 06:25 am IST

अतीक अहमद और उसके पूरे कुनबे पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस बीच जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम की अदालत में सरेंडर के लिए अर्जी दायर की है।

Atique Ahmed - India TV Hindi
अतीक अहमद Image Source : FILE/PTI

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके पूरे कुनबे पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस बीच अतीक की बहन आयशा नूरी ने एक बड़ा फैसला किया है। आयशा ने उमेश पाल मर्डर केस में मंगलवार को एक अदालत में सरेंडर के लिए अर्जी दायर की। जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम की अदालत में सरेंडर के लिए अर्जी दायर की है। 

उन्होंने बताया कि बीती 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले में आयशा नूरी भी आरोपी है। अदालत आयशा नूरी की अर्जी पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगी। अग्रहरि ने बताया कि अदालत ने धूमनगंज थाने को सुनवाई की तारीख पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

अतीक को फिर लाया जा रहा है प्रयागराज

गौरतलब है कि अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक को अपनी हत्या का डर सता रहा है। उसने कहा भी है कि यूपी पुलिस की नीयत सही नहीं है और वह उसकी हत्या करना चाहती है। वहीं अतीक ने ये भी कहा है कि वह कोर्ट का फैसला मानने के लिए तैयार है लेकिन उसके परिवार और बच्चों को छोड़ दिया जाए। (इनपुट: भाषा से भी)

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली में बढ़ रही कोरोना मामलों की रफ्तार, बीते 24 घंटों में सामने आए करीब एक हजार केस

यूपी: कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ को देखकर फुदकने लगा सारस, पूर्व CM अखिलेश ने VIDEO ट्वीट कर कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत