1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के लिए अगले कुछ दिन भारी! मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, किन जिलों में ज्यादा खतरा?

उत्तराखंड के लिए अगले कुछ दिन भारी! मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, किन जिलों में ज्यादा खतरा?

 Published : Jul 10, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Jul 10, 2025 11:40 pm IST

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में इस पहाड़ी राज्य में बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

uttarakhand rain- India TV Hindi
उत्तराखंड में भारी बारिश Image Source : FILE

देहरादून: उत्तराखंड के लिए अगले कुछ दिन बेहद मुश्किल भरे होने वाले हैं। मौसम विभाग की ओर से भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में इस पहाड़ी राज्य में बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। खासतौर से देहरादून और बागेश्वर जिले में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। 

भारी बारिश के चलते अक्सर भूस्खलन और सैलाब आने से जानमाल का बड़े पैमान पर नुकसान होता है। प्रशासन की ओर से अभी से लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में 10 जुलाई से लेकर 14 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट है। 

10 जुलाई

देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी

11 जुलाई
पिथौरागढ़ व बागेश्वर में भारी बारिश होने का अनुमान है।

12 जुलाई
पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी वर्षा की संभावना

13 जुलाई
देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर में बहुत भारी वर्षा की संभावना। साथ ही टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, चंपावत में भी भारी वर्षा के आसार।

14 जुलाई
बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना।

रिपोर्ट- जितेंद्र, देहरादून

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत