1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विनय माहेश्वरी India TV ग्रुप के CEO नियुक्त किए गए, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

विनय माहेश्वरी India TV ग्रुप के CEO नियुक्त किए गए, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2022 11:37 am IST,  Updated : Mar 28, 2022 11:49 am IST

भारत के प्रमुख समाचार चैनल इंडिया टीवी ने विनय माहेश्वरी को अपने ग्रुप का सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त करने की घोषणा की है।

Vinay Maheshwari appointed as the Group CEO of India TV- India TV Hindi
Vinay Maheshwari appointed as the Group CEO of India TV Image Source : INDIA TV

Highlights

  • विनय माहेश्वरी इंडिया टीवी ग्रुप के सीईओ बनाए गए
  • विनय माहेश्वरी एक अनुभवी पेशेवर हैं
  • विनय माहेश्वरी को मीडिया उद्योग में 17 से अधिक वर्षों का अनुभव है

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख समाचार चैनल इंडिया टीवी ने विनय माहेश्वरी को अपने ग्रुप का सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त करने की घोषणा की है। विनय माहेश्वरी इंडिया टीवी के ब्रांड और व्यवसायों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए प्रसारण और डिजिटल मीडिया दोनों में रणनीतिक पहल का नेतृत्व करेंगे। विनय माहेश्वरी एक अनुभवी पेशेवर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 17 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इंडिया टीवी में शामिल होने से पहले, वह साक्षी मीडिया समूह के कार्यकारी निदेशक और सीईओ थे।

भारतीय और वैश्विक संगठनों के साथ अपने पिछले कार्यकाल में विनय माहेश्वरी ने रणनीति, बिक्री, विपणन, वितरण, ब्रांड और पी एंड एल प्रबंधन के लिए का किया है। वे एचटी मीडिया और दैनिक भास्कर समूहों में भी प्रमुख नेतृत्व की भूमिका निभा चुके हैं।

इंडिया टीवी ग्रुप की एमडी रितु धवन ने कहा कि, 'विनय माहेश्वरी को बोर्ड में शामिल करने पर मुझे खुशी है। हमें यकीन है कि उनका विचारशील नेतृत्व और क्षमताएं, देश के प्रमुख समाचार चैनल के रूप में इंडिया टीवी की स्थायी विरासत के साथ, संगठन को उच्च विकास और विस्तार की यात्रा में काफी सक्षम बनाएगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत