1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रदूषण ढा रहा सितम, ठंड दिखा रही अपने रंग, देखें कितना लुढ़का पारा

प्रदूषण ढा रहा सितम, ठंड दिखा रही अपने रंग, देखें कितना लुढ़का पारा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2021 09:52 am IST,  Updated : Dec 22, 2021 09:54 am IST

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुधवार को 385 (बहुत खराब श्रेणी में) है। ऐसे में लोगों को प्रदूषण और ठंड, दोनों से ही राहत नहीं मिलेगी।

देश के अलग-अलग हिस्सों...- India TV Hindi
देश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है Image Source : PTI

Highlights

  • भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं
  • देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है
  • बुधवार को भी यहां एक्यूआई लेवल बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है। भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। लगातार यहां की हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। बुधवार को भी यहां एक्यूआई लेवल बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है।

 
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुधवार को 385 (बहुत खराब श्रेणी में) है। ऐसे में लोगों को प्रदूषण और ठंड, दोनों से ही राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिल्ली में 26 दिसंबर यानी रविवार तक सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से 5 डिग्री गिर चुका है और यहां का पारा 3.2 डिग्री तक पहुंच चुका है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल में भी कड़ाके की ठंड है।

देश भर में ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर आदि में दिनों-दिन पारा गिर रहा है। यूपी के शहरों की बात करें तो राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी भारत में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति 22 दिसंबर के बाद कम होने की संभावना है। यानी आज (बुधवार) शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत