1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी में घने कोहरे का रेड अलर्ट, दिल्ली में विजिबिलिटी बेहद कम, IMD ने 16 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की

यूपी में घने कोहरे का रेड अलर्ट, दिल्ली में विजिबिलिटी बेहद कम, IMD ने 16 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 18, 2025 06:45 am IST,  Updated : Dec 18, 2025 06:45 am IST

दिल्ली में गुरुवार सुबह घना कोहरा देखा गया। ऐसे में सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुईं नजर आईं। इस बीच मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था।

Delhi Fog- India TV Hindi
दिल्ली में घना कोहरा Image Source : X/ANI

गुरुवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिला। इस वजह से आम जन-जीवन प्रभावित रहा। विजिबिलिटी बेहद कम होने की वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुईं नजर आईं। इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम घना कोहरा होने के कारण क्रिकेट मैच नहीं खेला जा सका था। मौसम विभाग ने गुरुवार के दिन देश के16 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।  

मौसम विभाग ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी ऐसे ही कोहरे वाले हिस्से दिख सकते हैं। विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे सड़क, रेल और हवाई यात्रा में दिक्कत आ सकती है।

जरूरी टिप्स

धीरे गाड़ी चलाएं और फॉग लाइट चालू रखें।

कोहरे के पीक आवर्स में गैर-जरूरी यात्रा से बचें।
मौसम विभाग की सलाह से अपडेट रहें और अपने दिन की प्लानिंग उसी हिसाब से करें।

मध्य प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर भी विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों और उत्तराखंड में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बादल गरजने के साथ वज्रपात हो सकता है। 

दिल्ली में खराब हवा बनी परेशानी

ठंड के मौसम में हमेशा ही दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब रहता है। इस बार भी हालात चिंताजनक बने हुए हुए हैं। अधिकतर जगहों पर पर एक्यूआई 400 के करीब है, जो बेहद खतरनाक माना जाता है। हालात काबू में करने के लिए दिल्ली में ग्रैप-4 के उपाय लागू किए गए हैं। अब दिल्ली में प्रदूषण सर्टिफिकेट के बिना डीजल-पेट्रोल भी नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

धुंध के मारे नहीं हो पाया T20 मैच, जानें सुबह-सुबह दिल्ली और यूपी में कैसी रहेगी कोहरे की सिचुएशन? IMD ने दी वॉर्निंग

दिल्ली के सभी सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खातों में भेजे जाएंगे 10000 रुपये

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत