1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक, तमिलनाडु-कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश के अनुमान, जानें दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक, तमिलनाडु-कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश के अनुमान, जानें दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 15, 2022 09:54 am IST,  Updated : Nov 15, 2022 09:54 am IST

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु और कर्नाटक में आज भारी बारिश की संभावना है।

कई राज्यों में बारिश के अनुमान- India TV Hindi
कई राज्यों में बारिश के अनुमान Image Source : FILE PHOTO

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु और कर्नाटक में आज भारी बारिश हो सकती है।  

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चलते तमिलनाडु में 15 से 17 नवंबर तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तमिलनाडु में गरज और बिजली गिरने का भी अनुमान जताया है। पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 

अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान जताया गया है। अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। 

हिमाचल-जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी 

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। राज्य के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और चंबा जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं, कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, बनिहाल और जम्मू के डोडा और पुंछ में बर्फबारी हुई। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है, जिससे सर्दी बढ़ गई है।

कई राज्यों में भारी बारिश के अनुमान

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधि में तेजी से गिरावट आएगी। 15 और 16 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एकांत क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं, 16 और 17 नवंबर को अंडमान सागर के दक्षिण और बंगाल की निकटवर्ती दक्षिण पूर्व खाड़ी में तूफानी मौसम (हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। 

वहीं, जम्मू-कश्मीर में मंगलवार से शुक्रवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 20 नवंबर तक किसी बड़े हिमपात का अनुमान नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत