1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: दिल्ली, यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में आज भी होगी झमाझम बारिश, आंधी-तूफान कर सकता है परेशान

Weather Update: दिल्ली, यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में आज भी होगी झमाझम बारिश, आंधी-तूफान कर सकता है परेशान

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 24, 2022 07:53 am IST,  Updated : May 24, 2022 07:53 am IST

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री हो जाएगा। वहीं यूपी में अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना है। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा। 

Weather - India TV Hindi
Weather  Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • देश के कई राज्यों में आज बारिश की संभावना
  • दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में आज हो सकती है बारिश
  • दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री

Weather Update: देश के कई राज्यों को सोमवार को भीषण गर्मी से निजात मिली और वहां झमाझम बारिश (Rain) हुई। इस बीच मौसम विभाग ने ये अनुमान जताया है कि आज भी दिल्ली, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। यहां आसमान में बादल होंगे और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि कुछ राज्यों में जनता को आंधी-तूफान की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली और यूपी का ये है हाल

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री हो जाएगा। वहीं यूपी में अगले दो दिनों तक बारिश (Rain) और आंधी की संभावना है। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा। 

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में ऐसा रहेगा मौसम

बिहार में भी बारिश हो सकती है। पटना का आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। आज और कल यहां आंधी-तूफान की भी संभावना है। 

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा। गुजरात के अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहेगा। गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे। 

उत्तराखंड और राजस्थान में ये है मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में आज बारिश हो सकती है। यहां आधी-तूफान के आने की भी संभावना है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर में भी आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत