1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, बारिश और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, जानिए क्या है मौसम का हाल

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, बारिश और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, जानिए क्या है मौसम का हाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2022 08:10 am IST,  Updated : Feb 05, 2022 08:10 am IST

नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर अभी कम नहीं हुआ है। बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शीतलहर के बीच घना कोहरा छाया हुआ है। 

Snowfall in Himachal Pradesh- India TV Hindi
Snowfall in Himachal Pradesh Image Source : ANI

Highlights

  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पूर्वी भारत में शनिवार को भी बारिश की संभावना
  • तीन दिनों तक दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा
  • पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण हैं मौसम के ऐसे हालात

नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर अभी कम नहीं हुआ है। बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शीतलहर के बीच घना कोहरा छाया हुआ है। इस कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। इस कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पूर्वी भारत में शनिवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश मौसम की दोहरी मार झेल रहा है। हिमाचल में शीतलहर बढ़ने से शुक्रवार को ऊंचाई वाले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की वजह से ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार देर रात घना कोहरा छाया हुआ है। IMD की मानें तो आने वाले तीन दिनों तक दिल्ली के साथ साथ उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा. इन राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

क्यों हो रही पहाड़ों पर बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना जिसके कारण जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। विक्षोभ के कारण ही दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के मैदानी इलाकों में तेज हवा चल रही है जिससे इन राज्यों में ठंड और बढ़ गई है। विभाग की माने तो आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। शनिवार सुबह फिरोजशाह रोड, राजपथ और इंडिया गेट पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आईं। 

मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, MP में भी बढ़ती ठंड ने लोगों में कंपकंपी बढ़ा दी है। कल यानी शुक्रवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जयपुर की बात करें तो IMD के भविष्यवाणी के अनुसार आज यहां बारिश नहीं होगी। IMD के अनुसार, जयपुर में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

श्रीनगर में पारा शून्य डिग्री तक 
हालांकि श्रीनगर में बढ़ती ठंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां का तापमान आज शून्य डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकिअधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं रांची में बारिश के अनुमान लगाए गए हैं।

इन राज्यों में बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। 24 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। साथ ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 6 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश या हिमपात होने की प्रबल संभावना है।

 मौसम विभाग ने फरवरी के लिए अपने दृष्टिकोण में कहा, "प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।" बयान में कहा गया  कि कमजोर ला नीना की स्थिति इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में व्याप्त है। ला नीना मौसम की घटना कठोर सर्दियों की स्थिति से जुड़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत