1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में प्रदूषण और धुंध से बढ़ेगा कोहरा, दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर जारी, जानें मौसम का हाल

दिल्ली में प्रदूषण और धुंध से बढ़ेगा कोहरा, दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर जारी, जानें मौसम का हाल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 29, 2022 09:23 am IST,  Updated : Nov 29, 2022 09:23 am IST

दिल्ली में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 8 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही धुंध छाई रहेगी। वहीं, दिल्ली में AQI बेहद खराब श्रेणी में है। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में AQI 300 के पार है।

मौसम की जानकारी- India TV Hindi
मौसम की जानकारी Image Source : FILE PHOTO

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है, जिसके कारण आस-पास के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी ठंठ सताने लगी है। यहां गिरते तापमान और धुंध के साथ कोहरा बढ़ सकता है। साथ ही राजधानी में प्रदूषण का स्तर बिगड़े रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। 

दिल्ली में ठंड-प्रदूषण का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही धुंध छाई रहेगी। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में आज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में गिरावट होने के साथ ठंड और बढ़ सकती है। दिल्ली में  प्रदूषण की बात की जाए तो यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में AQI 300 के पार है।

इन राज्यों में मौसम का मिजाज

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है। हरियाणा में तापमान के गिरने से वहां ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों से चलने वाली सर्द हवाओं का असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है।

पंजाब में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, बिहार में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

दक्षिण के राज्यों में बारिश के आसार

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में शुक्रवार और शनिवार को मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। वहीं, केरल में आज गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान है। केरल में बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम के खराब बने रहने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत