1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के आसमान में छाए रहेंगे बादल, तमिलनाडु में धीमी बारिश, जानें पूरे देश में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली के आसमान में छाए रहेंगे बादल, तमिलनाडु में धीमी बारिश, जानें पूरे देश में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 14, 2022 08:35 am IST,  Updated : Nov 14, 2022 08:35 am IST

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल है। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते भी तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और दक्षिण भारत में बारिश का असर अगले हफ्ते से भारत के कुछ राज्यों में देखने को मिलेगा।

देशभर में आज मौसम का हाल - India TV Hindi
देशभर में आज मौसम का हाल Image Source : FILE PHOTO

Weather Update: नवंबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन ठंड नहीं बढ़ी है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है, जबकि दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में पिछले एक हफ्ते से बारिश का सिलसिला जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते भी तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और दक्षिण भारत में बारिश का असर अगले हफ्ते से भारत के कुछ राज्यों में देखने को मिलेगा। 

तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य को आज सोमवार से बारिश से राहत मिल सकती है। आने वाले दिनों में तमिलनाडु और केरल में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई दिनों की बारिश से आज राहत मिल सकती है। हालांकि, आने वाले चार दिनों में वहां गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पंजाब में आज हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कुछ गिरावाट आएगी और ठंड बढ़ने के आसार हैं। 

दिल्ली में मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबकिस, दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कोहरा और बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हरियाणा में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिसटर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते हरियाणा के कई इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यूपी और मध्य प्रदेश में मौसम

मध्य प्रदेश में आज बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है और ठंड में बढ़ सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आज उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

हिमाचल में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शिमला, सोलन, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

राजस्थान में आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। राजस्थान में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मुंबई में मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

दक्षिण भारत में बारिश का दौर

मौसम विभाग ने आज सोमवार को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अंडमान व निकोबार में एक से दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना में भी आज बारिश हो सकती है। चेन्नई शहर और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत