1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगालः TMC नेता की हत्या के बाद मचा बवाल, 5 घरों में लगाई आग, 10 लोगों की मौत

पश्चिम बंगालः TMC नेता की हत्या के बाद मचा बवाल, 5 घरों में लगाई आग, 10 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2022 03:20 pm IST,  Updated : Mar 22, 2022 03:20 pm IST

बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी के एक उपप्रधान की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उसका बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा के बाद घरों में लगाई आग- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा के बाद घरों में लगाई आग Image Source : ANI

Highlights

  • सोमवार को हुई थी टीएमसी नेता की हत्या
  • गुस्साएं लोगों ने 5 घरों में लगाई आग
  • हिंसा में अबतक 10 लोगों की हुई मौत

बीरभूमः पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या मंगलवार को वहां हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने 5 घरों को आग के हवाले कर दिया। आग लगने से 7 लोगों के जलकर मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक अब तक भड़की इस हिंसा में कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी के एक उपप्रधान की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उसका बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में मंगलवार को आग से नष्ट हुए कुछ मकानों से सात लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए हैं। यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के पंचायत स्तर के एक नेता की कथित हत्या के बाद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामपुरहाट शहर के बाहरी इलाके में स्थित बोगतुई गांव में घरों से अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया कि घटनास्थल से 10 जले हुए शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि बरशाल गांव के पंचायत उप प्रमुख एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता भादु शेख का शव सोमवार को इलाके में मिला था। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(इनपुट भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत