1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Farmani Naaz: 'भोलेनाथ का गाना' गाने पर इस महिला के खिलाफ जारी हुआ था फतवा, आखिर इस्लाम में ये FATWA क्या है और क्यों जारी होता है?

Farmani Naaz: 'भोलेनाथ का गाना' गाने पर इस महिला के खिलाफ जारी हुआ था फतवा, आखिर इस्लाम में ये FATWA क्या है और क्यों जारी होता है?

 Published : Aug 03, 2022 05:08 pm IST,  Updated : Aug 03, 2022 05:11 pm IST

मुस्लिम सिंगर फरमानी नाज आजकल मीडिया के सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फरमानी नाज सावन के चल रहे पावन पर्व पर भक्ति संगीत निकाला था। जिस गाने का बोल है, ' शंभू शंभू' इस भजन के बाद फातिमा विवादों से घिर गई। इस गाना को यूट्यूब पर काफी बार देखा जा चुका है

Farmani Naaz News- India TV Hindi
Farmani Naaz Image Source : TWITTER

Highlights

  • मौलाना या मौलवी फतवा जारी नहीं कर सकता है
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर की फरमानी नाज एक यूट्यूब सिंगर है
  • यहां पर कोई भी शरिया कानून लागू नहीं है

Farmani Naazमुस्लिम सिंगर फरमानी नाज आजकल मीडिया के सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फरमानी नाज सावन के चल रहे पावन पर्व पर भक्ति संगीत निकाला था। जिस गाने का बोल है, ' शंभू शंभू' इस भजन के बाद फातिमा विवादों से घिर गई। इस गाना को यूट्यूब पर काफी बार देखा जा चुका है लेकिन इस गाना से मुस्लिम मौलानाओं को दिक्कत हो गई है। फातिमा के ऊपर एक मौलाना ने फतवा जारी किया। मौलाना का यह मानना था कि किसी भी मुस्लिम महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी अन्य धर्म गीत संगीत बनाए और गाए। "इस्लाम में गीत गाना एक हराम का काम होता है, खासतौर पर मुस्लिम महिलाएं इस तरह के गानों से बिल्कुल दूर रहे" इसके बाद से फातिमा काफी चर्चा में बन हुई है। आज हम जानेंगे कि यह फरमानी कौन है? और यह फतवा क्या होता है?

ये फतवा क्या है?

फतवा एक अरबी शब्द है। मुस्लिम देशों में शरिया कानून के तहत फतवा जारी किया जाता है। आसान भाषा में समझे जब कोई भी व्यक्ति इस्लाम के नियमों का पालन नहीं करता है और उसके अगेंस्ट जाकर कोई ऐसा काम करता है तो शरिया कानून के तहत उसके ऊपर फतवा जारी किया जाता है। भारत में आए दिन सुनने को मिलता है कि किसी इंसान के ऊपर फतवा जारी किया गया है तो इस खत्री को जारी करने के बाद कोई एक्शन नहीं होता है। अगर आप सोचते होंगे कि होता होगा तो नहीं बिल्कुल भी ऐसा नहीं होता है। भारतीय संविधानिक देश है, यहां पर कोई भी शरिया कानून लागू नहीं है। अगर कोई मौलाना या मौलवी किसी इंसान के ऊपर फतवा जारी करता है तो उसका कोई मतलब भारत जैसे देश में नहीं है।

फतवा कौन जारी कर सकता है?

हमारे देश में इस कानून का मतलब तो नहीं है लेकिन फिर भी जान लेते हैं कि फतवा कौन जारी कर सकता है। इस्लाम धर्म किस को ये अधिकार देता है। आपको सरल भाषा में समझा दें कि कोई मौलाना या मौलवी फतवा जारी नहीं कर सकता है। इस्लाम धर्म के मुताबिक, फतवा सिर्फ मुफ्ती ही जारी कर सकता है। मुफ्ती बनने के लिए शरिया कानून, हदीस और कुरान के बारे में गहरी अध्ययन होनी चाहिए।

कौन है फरमानी नाज ?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर की फरमानी नाज एक यूट्यूब सिंगर है। फरमानी इंडियन आइडल रियालिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी है। इस वक्त फरमानी नाज के यूट्यूब चैनल पर तकरीबन 3 मिलीयन सब्सक्राइबर्स है। फरमानी नाज को स्टार बनाने वाला उनके गांव का ही एक राहुल नाम का लड़का है। कैसे कहा जाता है कि वह जब इंडियन आईडल गई थी तभी उसी वक्त उनके बच्चे की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद वो शो छोड़कर घर आ गई। नाज ने बताया था कि बेटी की इलाज में बीजेपी सांसद संजीव बालियान ने भी उनकी काफी मदद की थी। फिलहाल नाज कट्टरपंथियों के निशानों पर है अरुण के हर सवाल का जवाब दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत