1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डेथ नोट लिख युवक हुआ लापता, मामले में महिला सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

डेथ नोट लिख युवक हुआ लापता, मामले में महिला सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 05, 2022 11:05 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 11:05 pm IST

सिरिवारा कस्बे का रहने वाले युवक त्यान्न निलोगल यह आरोप लगाकर लापता हो गया कि उसे सब-इंस्पेक्टर गीतांजलि की ओर से बिना वजह के प्रताड़ित किया जा रहा है।

महिला सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज- India TV Hindi
महिला सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कर्नाटक पुलिस ने एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों के मुताबिक, एक युवक के डेथ नोट लिखकर लापता होने के संबंध में सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है। नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। 

बिना वजह प्रताड़ित करने का आरोप

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कर्नाटक के रायचूर जिले के सिरिवारा पुलिस स्टेशन की महिला सब-इंस्पेक्टर गीतांजलि शिंदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सिरिवारा कस्बे का रहने वाले युवक त्यान्न निलोगल यह आरोप लगाकर लापता हो गया कि उसे सब-इंस्पेक्टर गीतांजलि की ओर से बिना वजह के प्रताड़ित किया जा रहा है। 

बेवजह हवालात में बैठाने का आरोप लगाया

युवक ने आरोप लगाया कि उसे बीते दो-तीन महीने से बिना वजह थाने बुलाया गया और प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ अपने रिश्तेदारों के खेत में धान की फसल काटने के संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसे बेवजह हवालात में बैठाया गया। 

भाई ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी

युवक ने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद वह अपमानित महसूस कर रहा था, इसलिए उसने सुसाइड करने का फैसला लिया। त्यान्न के भाई बासवलिंगा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद महिला पीएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत