1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी राज में 3 सालों में 27 रेल हादसे, 259 मौतें: सुरजेवाला

मोदी राज में 3 सालों में 27 रेल हादसे, 259 मौतें: सुरजेवाला

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 20, 2017 07:24 am IST,  Updated : Aug 20, 2017 09:50 am IST

कांग्रेस ने रेल हादसों का रिकार्ड बनाने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा वर्ष 2014 में सत्ता में आई, तब से अब तक 27 रेल हादसे हो चुके हैं, जिनमें 259 यात्रियों की जान गई और 899 घायल हो गए।

randeep surjewala- India TV Hindi
randeep surjewala

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रेल हादसों का रिकार्ड बनाने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा वर्ष 2014 में सत्ता में आई, तब से अब तक 27 रेल हादसे हो चुके हैं, जिनमें 259 यात्रियों की जान गई और 899 घायल हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीटों की झड़ी लगाते हुए कहा, " मोदी सरकार मई, 2014 में सत्ता में आई। तब से अब तक 27 रेल हादसे हो चुके हैं, जिनमें 259 यात्रियों की मौत हो गई और 899 घायल हो गए। सरकार कब जागेगी?" (उत्कल एक्सप्रेस हादसा: सोनिया, राहुल और ममता ने घटना पर जताया दुख)

एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "उत्कल एक्सप्रेस हादसे में मारे गए यात्रियों के परिवारों के प्रति हार्दिक शोक-संवेदना। निर्दोषों की मौत, रेलवे की सुरक्षा पर गंभीर बादल।" सुरजेवाला ने बाद में मीडिया से कहा कि मुआवजे की रकम उन लोगों की जान नहीं लौटा सकती।

उन्होंने कहा, "अहम सवाल यह है कि हादसों को रोकने के लिए आप कदम क्या उठा रहे हैं। सरकार ने ऐसे क्या उपाय किए हैं, ताकि हादसे न हों। क्या पर्याप्त उपाय किए गए?" पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शनिवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम 21 यात्रियों की मौत हो गई और 97 लोग घायल हो गए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत