1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जब पीएम मोदी से पार्लियामेंट में मिलने आया नन्हा मेहमान

जब पीएम मोदी से पार्लियामेंट में मिलने आया नन्हा मेहमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2019 04:03 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 04:03 pm IST

राजनीति की हलचल और अपनी तमाम व्यस्तताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक नये आगंतुक से मुलाकात की।

A very special friend came to meet pm modi in Parliament - India TV Hindi
A very special friend came to meet pm modi in Parliament  Image Source : ANI

नई दिल्ली: राजनीति की हलचल और अपनी तमाम व्यस्तताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक नये आगंतुक से मुलाकात की। जी हां, आज प्रधानमंत्री ने तमाम व्यस्तताओं के बीच एक नन्हे-मुन्ने बच्चे के साथ अपना कुछ पल शेयर किया। पीएम मोदी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की गई जिसमें पीएम मोदी एक नन्हें-मुन्ने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं।

बच्चे को गोद लिए पीएम मोदी के चेहरे पर ताजगी की झलक स्पष्ट नजर आ रही है। वहीं नन्हें बच्चे के चेहर पर भी मुस्कान है। यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही तेजी से वायरल हो गया। शेयर करने के आधे घंटे के अंदर ही इसे करीब 5 लाख लोगों ने लाइक किया। पीएम मोदी ने फोटो शेयर करने के साथ ही लिखा, 'ए वेरी स्पेशल फ्रैंड केम टू मीट मी इन पार्लियामेंट टुडे'।

पीएम मोदी का बच्चों के प्रति प्रेम सर्वविदित है। मोदी अगर विदेश यात्रा पर भी जाते हैं तो वे वहां बच्चों से जरूर मिलते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत