1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तिहाड़ DG की नियुक्ति पर AAP-जंग में फिर टकराव

तिहाड़ DG की नियुक्ति पर AAP-जंग में फिर टकराव

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 20, 2016 07:48 am IST,  Updated : Apr 20, 2016 07:48 am IST

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने तिहाड़ जेल के डीजी के तौर पर शर्मा की नियुक्ति संबंधी फाइल पूर्व अनुमति के लिए उपराज्यपाल कार्यालय को नहीं भेजी थी।

Najeeb jung and arvind kejriwal- India TV Hindi
Najeeb jung and arvind kejriwal

नई दिल्ली: एक और टकराव में, AAP सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जे के शर्मा को तिहाड़ जेल का महानिदेशक नियुक्त किया लेकिन उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस आदेश को अमान्य घोषित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने उनकी पूर्व अनुमति नहीं ली।

इससे पहले दिन में राज्य सरकार ने दिल्ली होम गार्ड्स के महानिदेशक 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी शर्मा को डीजी :कारागार: का अतिरिक्त प्रभार दिया। दिल्ली सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया, डीजी :होमगार्ड: जेके शर्मा, आईपीएस :एजीएमयू 1982: अगले आदेश तक महानिदेशक :जेल: का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने तिहाड़ जेल के डीजी के तौर पर शर्मा की नियुक्ति संबंधी फाइल पूर्व अनुमति के लिए उपराज्यपाल कार्यालय को नहीं भेजी थी।

उपराज्यपाल कार्यालय में एक सूत्र ने कहा हालांकि उपराज्यपाल ने शर्मा की तिहाड़ जेल के डीजी के तौर पर नियुक्ति के सरकार के आदेश को अस्तित्व ही नहीं घोषित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।