1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आप संकट: यादव, भूषण के समर्थन में मेधा पाटकर ने तोड़ा पार्टी से नाता

आप संकट: यादव, भूषण के समर्थन में मेधा पाटकर ने तोड़ा पार्टी से नाता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 28, 2015 05:46 pm IST,  Updated : Mar 28, 2015 05:52 pm IST

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी की सदस्य मेधा पाटकर ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण के निष्कासन के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे

- India TV Hindi

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी की सदस्य मेधा पाटकर ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण के निष्कासन के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया।

इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए पाटकर ने कहा, “पिछले कुछ महीनों से चल रहे नाटक की यूं तो किसी से तुलना करने की ज़रुरत नहीं है फिर भी इसका हाल दूसरी पार्टियों की तरह हो गया है। इस तरह के नाटक दूसरी पार्टियों में होते रहे हैं लेकिन आप से ऐसी उम्मीद नहीं थी।”

पाटकर जनवरी 2014 में आप में शामिल हुईं थी और उत्तर पूर्व मुम्बई से लोकसभा चुनाव लड़ी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत