1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP ने पूरे देश में उड़ने का ख्याल छोड़ा, दिल्ली तक समेटे अपने पंख

AAP ने पूरे देश में उड़ने का ख्याल छोड़ा, दिल्ली तक समेटे अपने पंख

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2017 10:00 pm IST,  Updated : Aug 09, 2017 10:00 pm IST

आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा थम गई है और पंजाब विधानसभा चुनाव में फीके प्रदर्शन के बाद उसने गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा थम गई है और पंजाब विधानसभा चुनाव में फीके प्रदर्शन के बाद उसने गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी दिल्ली में एक बार फिर खुद को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने राज्य में पर्याप्त संगठनात्मक क्षमता के अभाव का हवाला दिया।

पार्टी ने गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला आधिकारिक करने से पहले राज्य के नेताओं के एक वर्ग को हाल ही में समझाया है जो विधानसभा चुनाव लड़ने के पक्ष में थे।

जून में राज्य के नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को संगठनात्मक क्षमता के बारे में बताया था लेकिन तब चुनाव लड़ने को लेकर असमंजस की स्थिति थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत