नई दिल्ली: दो महिलाओं के साथ सेक्स सीडी सामने आने के बाद दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहे संदीप कुमार अंडरग्राउंड हैं, वहीं संदीप के करीबी लोकेन्द्र राणा ने इंडिया टीवी से बात करते हुये खुलासा किया कि संदीप ने ये सीडी खुद बनाई थी। संदीप के कई लड़कियों से संबंध थे और वो उनका शोषण करने के लिए वीडियो बनाते थे।
वहीं आपत्तिजनक सीडी सामने आने के बाद मंत्री के पद से हटाए गए संदीप कुमार ने इस मामले पर सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफ दिया है। सेक्स सीडी में वह नहीं हैं. यह जांच का विषय है। संदीप ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का सिपाही हूं। मेरे खिलाफ षड्यंत्र हुआ है। मैं दलित हूं और दलितों का हमेशा उत्पीड़न हुआ है। मैं समाज के लिए बलिदान देने वाला आदमी हूं। मेरे खिलाफ मीडिया ट्रायल चल रहा है।
गौरतलब है कि संदीप कुमार की एक अश्लील सीडी कई दिनों से पॉलिटिकल सर्किल में घूम रही थी। इस सीडी की खबर सीएम केजरीवाल को भी दी गई थी। लेकिन जब ये सीडी दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग के पास पहुंच गई तो केजरीवाल को मजबूरी में एक्शन लेना पड़ा।
संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी सामने आने के बाद केजरीवाल ने संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से हटा दिया है। इस सीडी में केजरीवाल के मंत्री संदीप कुमार एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। दो महिलाओं के साथ मंत्री का सेक्स स्कैंडल सामने आया है। एक महिला के साथ मंत्री के ग्यारह फोटो हैं और दूसरी महिला के साथ 9 मिनट का वीडियो है।