1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. योग पर भी हिंदु-मुस्लिम? अभिषेक मनु सिंघवी का ने किया ट्वीट

योग पर भी हिंदु-मुस्लिम? अभिषेक मनु सिंघवी का ने किया ट्वीट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 21, 2021 10:17 am IST,  Updated : Jun 21, 2021 10:27 am IST

देश और दुनियाभर में आज 7वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है, सरकारी स्तर पर कई कार्यक्रम हो रहे हैं और खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह योग दिवस पर अपना संबोधन भी दिया है।

अभिषेक ने योग के दौरान...- India TV Hindi
अभिषेक ने योग के दौरान ऊं के उच्चारण को लेकर बयान दिया है Image Source : PTI

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश और पूरी दुनिया आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है वहीं इसपर कांग्रेस नेता योग को धर्म से जोड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि योग करने के दौरान "ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी।" अभिषेक मनु सिंघवी के इस ट्वीट को कई लोग राजनीति से जोड़ रहे हैं। हालांकि इसके बाद अगले ट्वीट में अभिषेक मनु सिंघवी ने योग के महत्व की जानकारी भी दी। 

देश और दुनियाभर में आज 7वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है, सरकारी स्तर पर कई कार्यक्रम हो रहे हैं और खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह योग दिवस पर अपना संबोधन भी दिया है। कांग्रेस पार्टी के कई नेता भी योग दिवस पर योग करते हुए नजर आए हैं। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की कई तस्वीरे सामने आई हैं जिनमें वे योग करते हुए नजर आए हैं। 

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भी आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने भी सोमवार सुबह योग की विशेषताओं की जानकारी देते हुए ट्वीट किए हैं। चीन और अमेरिका से भी कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें चीन के नागरिक योग करते हुए नजर आए हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत