1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. EC नोटिस: अन्नाद्रमुक ने दिया जवाब, द्रमुक ने और समय मांगा

EC नोटिस: अन्नाद्रमुक ने दिया जवाब, द्रमुक ने और समय मांगा

 Written By: Bhasha
 Published : May 15, 2016 10:54 pm IST,  Updated : May 15, 2016 10:54 pm IST

चेन्नई: चुनावी घोषणापत्र के संबंध में आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर चुनाव आयोग द्वारा अन्नाद्रमुक और द्रमुक के प्रमुखों क्रमश: जे जयललिता और एम करूणानिधि को नोटिस जारी करने के एक दिन बाद, अन्नाद्रमुक

jayalalitha- India TV Hindi
jayalalitha

चेन्नई: चुनावी घोषणापत्र के संबंध में आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर चुनाव आयोग द्वारा अन्नाद्रमुक और द्रमुक के प्रमुखों क्रमश: जे जयललिता और एम करूणानिधि को नोटिस जारी करने के एक दिन बाद, अन्नाद्रमुक ने जवाब दिया जबकि द्रमुक ने जवाब के लिए और समय मांगा।

एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने कहा, अन्नाद्रमुक का जवाब आया है और द्रमुक ने जवाब के लिए और समय मांगा है। मामला आयोग के सामने विचाराधीन है। शनिवार को आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर जयललिता और करूणानिधि को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि उनकी पार्टियों के चुनावी घोषणापत्रों ने वास्तविक रूप से दिशानिर्देशों को पूरा नहीं किया।

नोटिसों में कहा गया था कि पहली नजर में दोनों दलों के घोषणापत्रों ने वास्तविक रूप से आयोग के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया। आयोग ने अपना रूख साफ करने के लिए उनहें आज शाम पांच बजे तक का वक्त दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।