चेन्नई: तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हादसा हो गया। डीएमडीके चीफ विजयकांत का पुतला जलाने के दौरान एक कार्यकर्ता की लूंगी में आग लग गई। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ये हादसा विल्लुपुरम जिले में हुआ। जयललिता की पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ अपने विरोधी का पुतला जलाने आए थे लेकिन जोश में ऐसा होश खोए कि अपनी धोती ही जला बैठे।
कैसे लगी ये आग ?
AIADMK के कार्यकर्ता DMDK चीफ विजयकांत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे विजयकांत की तस्वीर वाले पुतले पर जूते चप्पल बरसाए जा रहे थे। अचानक ये कार्यकर्ता पेट्रोल की एक बोतल लेकर आया कई सारे कार्यकर्ता एक ही जगह इकट्ठा होकर विजयकांत के पुतले पर अपना गुस्सा उतार रहे थे। इसी बीच इस वर्कर ने बोतल की पूरी पेट्रोल पुतले पर उड़ेल दी। हड़बड़ी में पेट्रोल दूसरे कार्यकर्ताओं के हाथ और धोती पर भी गिर गया। यहां तक तो फिर भी गनीमत थी...जोश-जोश में एक कार्यकर्ता ने तुरंत माचिस की तीली जला दी। फिर हड़कंप मच गया किसी का हाथ जलने लगा, किसी की लुंगी। जान बचाने के लिए लोग भागने लगे।
एक्टर से नेता बने विजयकांत ने जयललिता से जुड़ा सवाल पूछने पर पत्रकारों पर थूक दिया था और बदतमीजी की थी। AIADMK के कार्यकर्ता विजयकांत की इसी हरकत का विरोध कर रहे थे लेकिन जोश में होश खो बैठे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की इस भीड़ के अलावा कई आम लोग भी मौजूद थे। ये पहला मौका नहीं है जब प्रदर्शन करते हुए नेता आग की चपेट में आ गए। तमिलनाडु में पहले भी एक ऐसा हादसा हुआ था। शिमला में भी कांग्रेसियों के साथ ऐसा ही हादसा हुआ था। फिर भी इन कार्यकर्ताओं ने सीख नहीं ली।
अगली स्लाइड में देखिए पुतले ने जलाई नेताओं की धोती-