1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं तोड़ेगी TDP, कहा- 'चार दिन में सब सुलझ जाएगा'

बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं तोड़ेगी TDP, कहा- 'चार दिन में सब सुलझ जाएगा'

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2018 07:56 pm IST,  Updated : Feb 04, 2018 07:56 pm IST

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बजट में राज्य के लिए कम धन आवंटन से नाखुश आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ पार्टी अपने गठबंधन पर दोबारा विचार कर सकती है...

pm modi and chandrababu naidu- India TV Hindi
pm modi and chandrababu naidu

अमरावती: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने आज कहा कि वह भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से संबंध समाप्त नहीं करेगी। पार्टी के नेता एंव केन्द्रीय मंत्री वी एस चौधरी ने मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ पार्टी के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद यहां कहा, ‘‘तेदेपा भाजपा की अगुवाई वाले राजग से गठबंधन समाप्त नहीं करेगी।’’

उन्होंने कहा कि वे राज्य से जुड़े मसलों को पहले केन्द्र के समक्ष उठाएंगे और यह प्रयास करेंगे कि वे दूर हो जाएं। चौधरी ने कहा, ‘‘अगर केन्द्र हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो हम संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह विरोध करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि एनडीए से अलग होने की बात नहीं कही गई है, जो भी मामला है उसे चार दिन में सुलझा लिया जाएगा।

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बजट में राज्य के लिए कम धन आवंटन से नाखुश आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ पार्टी अपने गठबंधन पर दोबारा विचार कर सकती है। इसके बाद पार्टी का यह बयान आया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या तेदेपा राजग से अलग हो सकती है उन्होंने कहा, ‘‘ये मीडिया की बातें हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि भाजपा प्रमुख अमित शाह ने नायडू से बात कि है उन्होंने कहा नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत