1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमरिंदर सिंह को नियुक्त किया राजनीतिक सलाहकार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमरिंदर सिंह को नियुक्त किया राजनीतिक सलाहकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 04:12 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी में नाराज चल रहे 6 में विधायकों को अपनी सरकार में नियुक्त किया है

Amarinder Singh Raja Warring appointed political adviser to Captain Amrinder Singh- India TV Hindi
Amarinder Singh Raja Warring appointed political adviser to Captain Amrinder Singh

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी में नाराज चल रहे 6 में विधायकों को अपनी सरकार में नियुक्त किया है। राज्य की गिदड़बाहा विधानसभा से विधायक और कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

कुल 6 विधायकों में से 4 को अपना और 2 को विधायकों को योजना सलाहकार नियुक्त किया गया है, 5 विधायकों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है जबकि एक विधायक को राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। अमरिंदर सिंह राजा के अलावा कुशलदीप सिंह ढिल्लों, इंदरबीर सिंह बुलारिया, संगत सिंह गिल्जियां, तरसेम सिंह डीसी और कुलजीत सिंह नागरा की नियुक्ति हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत