1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अंबेडकर जयंती पर भाजपा चलाएगी 'मेरी बस्ती, कोरोना मुक्त बस्ती' अभियान

अंबेडकर जयंती पर भाजपा चलाएगी 'मेरी बस्ती, कोरोना मुक्त बस्ती' अभियान

 Written By: IANS
 Published : Apr 13, 2020 10:14 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 10:15 pm IST

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन करते हुए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से हर मंडल की कम से कम 2 गरीब बस्तियों के सभी घरों में राशन किट का वितरण करने के लिए कहा है।

Modi Supporters- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार (14 अप्रैल) को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झुग्गी-झोपड़ियों में 'मेरी बस्ती, कोरोना मुक्त बस्ती' अभियान चलाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को इसको लेकर निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि भाजपा मंगलवार को बाबासाहब अंबेडकर की जयंती को देशव्यापी सेवा कार्यक्रम के रूप में मनाएगी। पूरे देश में कई जगह पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान शिविर चलाएंगे और फेस मास्क भी बांटेंगे। जेपी नड्डा इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश भी देंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन करते हुए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से हर मंडल की कम से कम 2 गरीब बस्तियों के सभी घरों में राशन किट का वितरण करने के लिए कहा है। इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को 'मेरी बस्ती, कोरोना मुक्त बस्ती' का संकल्प दिलाने के साथ बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडियो संदेश जारी कर लोगों से बाबा साहब के रास्ते पर चलने की अपील करेंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की सरकारें भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब बताये रास्ते पर इसी सेवा भाव से चलती रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत