1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने नेताओं के बारे में कही ये बड़ी बात

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने नेताओं के बारे में कही ये बड़ी बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2017 08:20 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 08:20 pm IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज कहा कि राजनीतिक नेता लोगों को “प्रेरित” कर पाने में असमर्थ हैं, खासकर छात्रों को, और ऐसा इसलिए है क्योंकि

chandrababu naidu- India TV Hindi
chandrababu naidu

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज कहा कि राजनीतिक नेता लोगों को “प्रेरित” कर पाने में असमर्थ हैं, खासकर छात्रों को, और ऐसा इसलिए है क्योंकि नेताओं ने अपने मूल्यों को परिष्कृत नहीं किया है। उन्होंने अफसोस जताया कि नेता अब तक आदर्श नहीं बन पाए हैं। नायडू ने राज्य विधानसभा में कहा, “हमारे (राजनीतिक नेता) मूल्य परिष्कृत नहीं हुए हैं, इसलिए हम अब तक आदर्श नहीं बन पाए हैं। हम लोगों को खासकर छात्रों को प्रेरित कर पाने में असमर्थ हैं। इसमें अभी और वक्त लगेगा।” 

वह छात्रों की आत्महत्या के मुद्दे पर एक संक्षिप्त चर्चा के दौरान यह बातें बोल रहे थे। उन्होंने सदन में भाजपा के नेता पी विष्णु कुमार राजू के आग्रह पर प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की जिसमें ऐसी घटनाओं को रोकने के वास्ते कॉलेजों का निरीक्षण करने के लिए विधायकों की एक समिति गठित करने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री ने ऐसे पैनल के गठन का समर्थन नहीं किया। 

उन्होंने कहा, “छात्रों को ऐसा लगता है कि विधानसभा केवल शोरगुल मचाने के लिए होती है। आजकल कोई भी छात्र विधायक नहीं बनना चाहता।” मुख्यमंत्री ने कहा, “वह सिर्फ पुलिस उपनिरीक्षक, शिक्षक, आईएएस या आईपीएस अधिकारी बनना चाहते हैं। वह राजनीति की बातों पर हंसते हैं। अगर अम अनुकरणीय होंगे, तो हम छात्रों के लिए आदर्श बन सकते हैं।” 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत