1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं: संजय राउत

तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं: संजय राउत

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Dec 26, 2019 02:52 pm IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कहा कि अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता है।

Sanjay Raut- India TV Hindi
Sanjay Raut

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कहा कि अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता है। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के विरोध में प्रदर्शनों को लेकर भाजपा के सख्त रवैये की पृष्ठभूमि में राउत ने यह कहा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं।’’ राज्य में मुख्यमंत्री पद पर साझेदारी के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना की राहें अलग हो गईं थी। उसके बाद से महाराष्ट्र भाजपा का नेतृत्व शिवसेना और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगातार निशाना बना रहा है। इसका जवाब राउत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दे रहे हैं।

सोमवार को राउत ने अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग के शब्दों को उद्धृत करते हुए भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘‘जहां सियासत धार्मिक मसलों को शांत करे वह देश महान होता है, लेकिन जहां सियासत खुद धार्मिक मसलों को पैदा करे तो समझो कि देश को गलत लोग चला रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से बुधवार को कहा था कि उन्हें खुद से यह सवाल करना चाहिए कि उन्होंने जो कुछ किया, क्या वह सही था?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत