1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस जानबूझ कर रोक रही है GST बिल: अरुण जेटली

कांग्रेस जानबूझ कर रोक रही है GST बिल: अरुण जेटली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2015 11:39 am IST,  Updated : Dec 19, 2015 12:26 pm IST

GST विधेयक के मसले पर विपक्ष की आलोचना करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर इस विधेयक को रोक रही है। जेटली शनिवार FICCI AGM के कार्यक्म में बोल रहे थे।

arun jaitley- India TV Hindi
arun jaitley

नई दिल्ली: GST  विधेयक के मसले पर विपक्ष की आलोचना करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर इस विधेयक को रोक रही है। जेटली शनिवार FICCI AGM के कार्यक्म में बोल रहे थे।

जोटली ने कहा कि विपक्ष को GST की अहमियत को समझना चाहिये क्योंकि  देश के आर्थिक हित में अहम बिलों को पास करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि संसद के अगले 3 दिन काफी अहम हैं।

राज्यसभा में जारी गतिरोध को सुलझाने में शुक्रवार को उस समय थोड़ी सफलता मिली थी जब उपराष्ट्रपती हामिद अंसारी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक एक सकारात्मक विचार के साथ समाप्त हुई लेकिन जीएसटी विधेयक पर मौजूदा सत्र में चर्चा नहीं होगी।

हामिद अंसारी ने कहा था कि, संसद के शीतकालीन सत्र के केवल 3 दिन बाकी हैं, और सरकार किसी भी तरह कुछ विधेयकों को पारित करने कोशिश में लगी हुई है। जीएसटी बिल पर बात साफ हो गई है कि इसे छोड़कर बाकी विधेयकों को पास कराने की कोशिश की जाएगी, क्योंकि कांग्रेस का रवैया जीएसटी बिल पर सहयोगपूर्ण नज़र नहीं आता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।