नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर पलटवार करते हुए कहा कि जेटली जी लंबे समय से ब्लॉग लिखते आ रहे हैं पर विजय माल्या से मुलाकात के बारे में कभी नहीं लिखा। मगर हम सबूत लाए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री भगोड़े से बात करता है। जेटली से ही मिलने आया था माल्या और उनसे सलाह मशविरे के बाद ही वह विदेश भागा। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर उन्होंने पुलिस को अलर्ट क्यों नहीं किया।
Related Stories
राहुल ने दावा किया कि जेटली माल्या से करीब 15 से 20 मिनट तक मिले। जेटली झूठ बोल रहे हैं। वित्त मंत्री साफ करें कि क्या उनके लेवल पर डील हुई है या उनको ऊपर से ऑडर मिले थे ऐसा करने के लिए और फिर इस्तीफा देना चाहिए। क्या मोदी ने जेटली को आदेश दिया?