1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरुणाचलः कैबिनेट बैठक आज, कल करना होगा टुकी को बहुमत साबित

अरुणाचलः कैबिनेट बैठक आज, कल करना होगा टुकी को बहुमत साबित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2016 12:04 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 12:04 pm IST

ख़बरों के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबाम टुकी आज दोपहर बारह बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे और फिर करीब एक बजे राज्यपाल से मिलने जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक वह बहुमत साबित करने के लिए

Nabam Tuki- India TV Hindi
Nabam Tuki

ख़बरों के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबाम टुकी आज दोपहर बारह बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे और फिर करीब एक बजे राज्यपाल से मिलने जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक वह बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल से और समय मांगेंगे।

आपको बदा दें कि अरुणाचल प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल तथागत रॉय ने टुकी को 16 जुलाई तक बहुमत साबित करने के लिए कहा है।

राज्यपाल ने गुरुवार को टुकी से कहा कि वह विधानसभा की बैठक बुलायें और बहुमत साबित करें। रॉय ने साथ ही कहा कि सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और उचित तरीके से संचालित हो। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी करायी जाये और बहुमत ध्वनिमत के आधार पर नहीं बल्कि मत विभाजन के आधार पर साबित किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को टुकी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बहाल करने का आदेश दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत