नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए अपना पूरी सरकारी तंत्र लगा दिया है। राष्ट्रपति के संसदीय सचिवों से जुड़े विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने के बाद से केजरीवाल ट्विटर पर लगातार कुछ ना कुछ लिख रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर उपहास करते हुए कहा कि उसका प्रदर्शन सिफर है जबकि लोग आप की सराहना कर रहे हैं।
AAP के मुख्य संयोजक ने कहा, लोग मोदी सरकार की तुलना आप सरकार से कर रहे हैं। मोदी सरकार का प्रदर्शर्न सिफर है जबकि आप का काम सुपरहिट है।
उन्होंने कहा, मोदीजी ने आप सरकार को बदनाम करने के लिए पूरा सरकारी तंत्र उसके पीछे लगा दिया है। वह अच्छा काम कर रहे लोगों को बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं, वह अच्छे दिन लाने में नाकाम रहें और अपनी नाकामी को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।