1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरविंद केजरीवाल आज कर सकते हैं PM मोदी से मुलाकात

अरविंद केजरीवाल आज कर सकते हैं PM मोदी से मुलाकात

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2015 08:09 am IST,  Updated : Aug 25, 2015 08:11 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगा है। इस मुलाकात में वह केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच रिश्तों के अलावा कई मुद्दों पर

एक बार फिर केजरीवाल ने...- India TV Hindi
एक बार फिर केजरीवाल ने मांगा PM मोदी से मिलने का समय

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगा है। इस मुलाकात में वह केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच रिश्तों के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

सरकार के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ विवाद, विकास परियोजनाओं के लिए भूमि की कमी और नौकरशाहों के तबादले और पदस्थापना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के लिए समय मांगा था और कल वह प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात में एलजी के साथ खींचतान, बस डिपो, स्कूलों के लिए रियायती दर पर भूमि की खरीद और दिल्ली के हालात पर चर्चा हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था लेकिन उस समय उन्हें पीएम से मिलने का मौका नहीं मिल पाया था।

केजरीवाल ने मोदी से जून में एक खुले पत्र के माध्यम से दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने या पुलिस को दिल्ली सरकार के हवाले करने की अपील भी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।