1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा से चुनाव लड़ने की अपील की

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा से चुनाव लड़ने की अपील की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2018 10:58 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 10:58 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया कि वह किससे चुनाव लड़ें।

Arvidn Kejriwal- India TV Hindi
Arvidn Kejriwal Image Source : PTI

नोएडा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया कि वह किससे चुनाव लड़ें। यशवंत सिन्हा हाल के दिनों में मोदी सरकार के फैसलों की आलोचना के लिए चर्चा में रहे हैं। केजरीवाल ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ दिन पहले यशवंत जी ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। सर, मैं कहना चाहता हूं कि आप जैसे अच्छे व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेंगे तो फिर कौन लड़ेगा। जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें।"

आप नेता संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा के समापन पर यहां 'जन अधिकार' रैली आयोजित की गई थी। रैली में सिन्हा, केजरीवाल, संजय सिंह के अलावा भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिंह भी मौजूद थे। केजरीवाल ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा, "शत्रुघ्न जी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इसे खारिज नहीं किया है।"

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से पांच पर प्रभारियों की घोषणा कर दी है और दो सीट पर अभी घोषणा होनी बाकी है। आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा लंबे अर्से से पार्टी के खिलाफ बयानबाजी के चलते सुर्खियां बटोरते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत