1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजस्थान: बेटे की हार की जिम्मेदारी पायलट पर डालने के बाद इफ्तार पार्टी में गुफ्तगू करते दिखे CM गहलोत

राजस्थान: बेटे की हार की जिम्मेदारी पायलट पर डालने के बाद इफ्तार पार्टी में गुफ्तगू करते दिखे CM गहलोत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2019 10:53 pm IST,  Updated : Jun 05, 2019 10:53 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार के दौरान एकसाथ दिखे...

Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot with Rajasthan...- India TV Hindi
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot with Rajasthan Pradesh Congress Committee president and Deputy Chief Minister Sachin Pilot during an Iftar party, in Jaipur

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार के दौरान एकसाथ दिखे। इससे कुछ घंटे पहले एक टीवी साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने सचिन पायलट को जोधपुर से उनके बेटे की हार का जिम्मेदार ठहराया था।

एक टीवी साक्षात्कार में गहलोत ने कहा, "सचिन पायलट ने कहा था कि हम बड़े अंतर से जीतेंगे। हमारे पास छह विधायक थे। हमारा अभियान भी शानदार था। इसलिए पायलट को कम से कम जोधपुर सीट की हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।"

गहलोत के बयान ने जहां दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़ने के संकेत दिए, वहीं इफ्तार ने एक अलग ही तस्वीर पेश की। दोनों नेता एकसाथ दिखे। दोनों नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडलों से इफ्तार की तस्वीरें भी साझा की।

गहलोत और पायलट ने दूसरी बार इफ्तार में शिरकत की है। सोमवार को दोनों मुख्यमंत्री के आवास पर आयोजित समारोह में एकसाथ दिखे थे। हालांकि कुछ घंटों बाद टीवी साक्षात्कार ने दोनों के बीच मतभेद का खुलासा किया। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया का कुछ धड़ा इस संदर्भ को बेवजह तूल दे रहा है। उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए साक्षात्कार का एक अंश भी शेयर किया।

कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने आईएएनएस से कहा, "वे एकसाथ दिखने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पार्टी में गुटबाजी चरम पर है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत