1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल: BJP को झटका, पार्टी छोड़कर TMC में शामिल हुए बगदा से विधायक बिश्वजीत दास

बंगाल: BJP को झटका, पार्टी छोड़कर TMC में शामिल हुए बगदा से विधायक बिश्वजीत दास

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2021 05:56 pm IST,  Updated : Aug 31, 2021 05:56 pm IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक और झटका लगा है। बगदा से भाजपा विधायक बिश्वजीत दास ने भाजपा छोड़ दी है और TMC में शामिल हो गए हैं।

बंगाल: BJP को झटका, पार्टी छोड़कर TMC में शामिल हुए बगदा से विधायक बिश्वजीत दास- India TV Hindi
बंगाल: BJP को झटका, पार्टी छोड़कर TMC में शामिल हुए बगदा से विधायक बिश्वजीत दास

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक और झटका लगा है। बगदा से भाजपा विधायक बिश्वजीत दास ने भाजपा छोड़ दी है और TMC में शामिल हो गए हैं। उनके साथ, भाजपा के पार्षद मंतोष नाथ और सुब्रत पाल भी TMC में शामिल हुए हैं। TMC के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में इन नेताओं ने पार्टी ज्वाइन की। 

TMC की ओर से जारी बयान में कहा गया, "TMC नेताओं- पार्थ चटर्जी, काकोली घोष दस्तीदार और आलो रानी सरकार की मौजूदगी में बगदा से विधायक बिस्वजीत दास ने आज कोलकाता में TMC ज्वाइन कर ली। उनके साथ मनोतोष नाथ और सुब्रत पाल भी तृणमूल परिवार में शामिल हुए।"

टीएमसी में शामिल होने को बिश्वजीत दास ने उनकी घर वापसी बताया। उन्होंने कहा, "कुछ गलतफहमियों के कारण, कुछ बदलाव किए थे, जो नहीं करने चाहिए थे। मैं अब अपने घर लौट आया हूं और मैं अपने राज्य तथा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

TMC