1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आरक्षण संबंधी बयान का भाजपा की हार से कुछ लेना-देना नहीं: रविशंकर प्रसाद

आरक्षण संबंधी बयान का भाजपा की हार से कुछ लेना-देना नहीं: रविशंकर प्रसाद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 09, 2015 11:02 pm IST,  Updated : Nov 09, 2015 11:02 pm IST

नई दिल्ली: दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संघ प्रमुख भागवत के आरक्षण की समीक्षा संबंधी बयान और गोमांस विवाद का बिहार में भाजपा की हार से कोई लेना देना नहीं है। इंडिया टीवी

'आरक्षण पर बयान का...- India TV Hindi
'आरक्षण पर बयान का भाजपा की हार से कुछ लेना-देना नहीं'

नई दिल्ली: दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संघ प्रमुख भागवत के आरक्षण की समीक्षा संबंधी बयान और गोमांस विवाद का बिहार में भाजपा की हार से कोई लेना देना नहीं है।

इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के प्रश्नों के उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने हालांकि यह स्वीकार किया कि "यह एक बहुत बड़ी हार थी औऱ ऐसा होने की ज़रा भी उम्मीद नहीं थी।"

चुनावों के दौरान भागवत के बयान के संबंध में प्रसाद ने कहा, इसे अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। संघ और प्रधानमंत्री ने इस बारे में स्पष्टीकरण दे दिया था। यह कोई इतना बड़ा मुद्दा नहीं था।

उन्होंने कहा, लेकिन मैं मानता हूं कि यह हमारे लिए बड़ी हार है जो बिहार में लंबे समय बाद झेलनी पड़ी है। एक साल से कुछ वक्त पहले हमने लोकसभा चुनावों में बिहार में शानदार प्रदर्शन किया था। उससे पहले भी हम चुनाव जीते लेकिन इस बार हम 90 के दशक की स्थिति में वापस पहुंच गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।