1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP के मंत्री का तंज- हम बुलाने नहीं गए थे, नीतीश खुद आए थे NDA में

BJP के मंत्री का तंज- हम बुलाने नहीं गए थे, नीतीश खुद आए थे NDA में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 07, 2018 10:37 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 10:37 pm IST

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का पुराना मामला दर्ज होने के बाद नीतीश महागठबंधन से अलग होकर फिर राजग में चले गए और भाजपा की मदद से सरकार चला रहे हैं।

nitish kumar- India TV Hindi
nitish kumar

पटना: बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार द्वारा जनता दल (युनाइटेड) के फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने पर कटाक्ष किए जाने के बाद जेडीयू ने भाजपा को नसीहत दी है। मोतिहारी में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को 'भारतीय जुमला पार्टी' कहा, शुक्रवार को पत्रकारों द्वारा इस वाकये का जिक्र किए जाने पर बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा, "राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पूर्व में भाजपा की व्याख्या इसी तरह करते थे। आज कहां हैं?"

उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग नहीं होते तो उन्हें भी लालू प्रसाद से मिलने के लिए जेल जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार खुद राजग में वापस आए हैं।

इस बयान के बाद जेडीयू ने भाजपा को नसीहत दी है। जेडीयू के विधान पार्षद दिलीप चौधरी ने कहा कि प्रमोद कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद के मंत्री हैं, उन्हें कुछ भी बोलने के पहले सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं, ऐसे बयानों से किसी को कोई लाभ नहीं होने वाला।

उल्लेखनीय है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का पुराना मामला दर्ज होने के बाद नीतीश महागठबंधन से अलग होकर फिर राजग में चले गए और भाजपा की मदद से सरकार चला रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत