1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Bihar Polls: दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

Bihar Polls: दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 14, 2015 11:05 am IST,  Updated : Oct 14, 2015 11:27 am IST

बिहार: बिहार में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। बिहार में 16 अक्टूबर को 32 सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव होंगे। सभी दलों के दिग्गज आज प्रचार में अपनी पूरी

Bihar Polls: दूसरे चरण के...- India TV Hindi
Bihar Polls: दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

बिहार: बिहार में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। बिहार में 16 अक्टूबर को 32 सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव होंगे। सभी दलों के दिग्गज आज प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। नीतीश कुमार गया, कैमूर और रोहतास में प्रचार करते नज़र आएंगे। 3 ही ज़िलों में नीतीश 6 से ज़्यादा जनसभाओं को संबोंधित करेंगे।

लालू यादव आज सुबह से ही रोहतास और कैमूर के साथ औरंगाबाद में धुआंधार चुनाव प्रचार पर निकलेंगे। लालू आज 9 से ज़्यादा सभाएं और रैलियां करेंगे।

सुशील मोदी आज अरावल में रोड शो करेंगे। आज दिल्ली में JDU, कांग्रेस, RJD का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाक़ात करेगा। इसमें NDA के खिलाफ चुनाव प्रचार के लिये एयरपोर्ट जैसी पब्लिक प्रॉपर्टी के इस्तेमाल की शिकायत की जाएगी। इसके प्रमाण में BJP के पोस्टरों के कुछ फोटोग्राफ्स भी प्रमाण के तौर पर आयोग के समक्ष पेश किये जाएंगे।

बिहार में प्रथम चरण के चुनाव में 10 जिलों की 49 विधानसभा सीटों पर हो चुके हैं। पहले चरण में कुल 1.35 करोड़ मतदाता 586 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

बिहार में 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पांच चरणों में चुनाव होने हैं। चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत