1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार चुनाव: तीसरे चरण में 53.32% हुई वोटिंग, बक्सर में पड़े सबसे अधिक वोट

बिहार चुनाव: तीसरे चरण में 53.32% हुई वोटिंग, बक्सर में पड़े सबसे अधिक वोट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 28, 2015 07:19 am IST,  Updated : Oct 28, 2015 06:59 pm IST

पटना: बिहार चुनाव में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। तीसरे चरण में बुधवार को 50 सीटों पर 5 बजे तक  53.32 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बक्सर में सबसे अधिक वोट पड़े है।

बिहार चुनाव: तीसरे चरण...- India TV Hindi
बिहार चुनाव: तीसरे चरण में 53.32% हुई वोटिंग

पटना: बिहार चुनाव में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। तीसरे चरण में बुधवार को 50 सीटों पर 5 बजे तक  53.32 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बक्सर में सबसे अधिक वोट पड़े है। आज राज्य की 50 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान में कई दिग्गज नेताओं के किस्मत EVM मशीन में कैद हो गई। तीसरे चरण के मतदान में मतदाताओं को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, नंद किशोर यादव, अनंत सिंह और नितिन नवीन की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है।

जब बंदर ने मचाया आतंक

पटना के बख्तियारपुर में एक मतदान केंद्र पर एक बन्दर ने आतंक मचाकर रखा था। यह बंदर सुबह से अब तक 4 लोगों को काट चुका है। एक बुजुर्ग महिला भी हमले का शिकार हुई है। बन्दर के डर से वोटर्स खासे परेशान थे।

जब विधायक पर ग्रामीणों ने किया हमला
नालंदा के अस्‍थावां से विधायक जितेंद्र कुमार पर गांव के लोगों ने हमला किया, गाड़ी पर भी पथराव किया है। पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर अप्रिय घटना होने से रोकने का प्रयास किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बून नंबर 167 पर विधायक जीतेन्‍द्र कुमार ने गलत तरीके से मतदान करवा रहे थे। गौरतलब है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में पांच चरणों में मतदान होना है और 8 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

किसने कहां किया मतदान-

  • राज्यपाल रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने पटना जिला के दीघा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजभवन परिसर स्थित राजकीय कन्य मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 305 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना जिला के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्रनगर मुहल्ला के रोड नंबर 5 में सेंट जोसेफ स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 46 पर जाकर मतदान किया।
  • राजद प्रमुख लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव ने दीघा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 150 पर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत