1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP ने कीर्ति आजाद को दिया कारण बताओ नोटिस

BJP ने कीर्ति आजाद को दिया कारण बताओ नोटिस

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2015 09:57 pm IST,  Updated : Dec 31, 2015 09:58 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी से निलंबित किए गए सांसद कीर्ति आजाद को आज एक कारण बताओ नोटिस देते हुए उनसे 10 दिन के भीतर यह साफ करने के लिए कहा कि

kirti azad- India TV Hindi
kirti azad

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी से निलंबित किए गए सांसद कीर्ति आजाद को आज एक कारण बताओ नोटिस देते हुए उनसे 10 दिन के भीतर यह साफ करने के लिए कहा कि उन्हें अनुशासनहीनता औैर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से क्यों ना निष्कासित कर दिया जाए।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि नोटिस किसी पार्टी नेता के निलंबन के बाद की जाने वाली मानक कार्रवाई है और दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) को लेकर वित्त मंत्री के खिलाफ हमला जारी रखने वाले आजाद के निष्कासन का फैसला उनके जवाब पर निर्भर करेगा।

बिहार के दरभंगा के तीन बार के सांसद आजाद के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह अपने जवाब के साथ तैयार हैं और उसे कल पार्टी मुख्यालय में भेज देंगे। पूर्व में आजाद के निलंबन पर सवाल करने वाले पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने उनका जवाब तैयार करने में मदद की है।

आजाद ने डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जेटली को निशाने पर लेना जारी रखा है और साथ ही क्रिकेट प्रशासन में कथित गड़बडि़यों को लेकर पार्टी सांसद एवं बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर के अलावा कांग्रेस के राजीव शुक्ला पर भी हमला किया।

कारण बताओ नोटिस में आजाद की पार्टी विरोधी गतिविधियों की बात की गयी है, जिनमें लोकसभा में डीडीसीए के मामलों की जांच की उनकी मांग और लगातार लगाए जा रहे उनके आरोप शामिल हैं जबकि भाजपा और सरकार ने विपक्षी दलों कांग्रेस और आप द्वारा लगाए गए इसी तरह के आरोपों का खंडन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।