1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र: 'आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी', BJP नेता ने शेयर किया कार्टून

महाराष्ट्र: 'आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी', BJP नेता ने शेयर किया कार्टून

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 01:49 pm IST

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल बग्गा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक कार्टून शेयर किया है।

Cartoon- India TV Hindi
Cartoon Image Source : TWITTER: @TAJINDERBAGGA

महाराष्‍ट्र चुनाव के नतीजे आए एक सप्‍ताह से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन भाजपा-शिवसेना गठबंधन को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने के बाद भी सरकार का गठन नहीं हो पाया है। 50-50 फॉर्मूले पर अड़ी शिवसेना ने अभी तक अपने पत्‍ते नहीं खोले हैं। शिवसेना के साथ कांग्रेस और एनसीपी की बैठकों की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि राजनीतिक पंडित पिछले दो दिनों में शिवसेना की तल्‍खी में कुछ नरमी का अहसास जरूर कर रहे हैं। इस बीच दिल्‍ली भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

दर असल बग्‍गा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक कार्टून शेयर किया है। इस कार्टून को मुंबई चित्रहार शीर्षक दिया गया है। इसमें एक रिंग मास्‍टर बने देवेंद्र फडणवीस शेर यानि शिवसेना को रिंग में छलांग लगाने को कह रहे हैं। यहां कैप्‍शन में फिल्‍मी गाने की लाइनें दी गई हैं। इसमें कहा गया है कि 'आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी।'

बता दें कि इसी हफ्ते शिवसेना की ओर से भी एक कार्टून शेयर किया गया था, जिसमें धनुष-बाण से एक कमल के ऊपर प्रहार करते हुए दिखाया गया था। इस कार्टून को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी आलोचना की गई थी। इस बीच तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा द्वारा शेयर किया गया कार्टून भी चर्चा बटोर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत