1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा बताये कि नाथूराम गोडसे देशभक्त था या नहीं: दिग्विजय

भाजपा बताये कि नाथूराम गोडसे देशभक्त था या नहीं: दिग्विजय

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2019 11:02 pm IST,  Updated : Oct 05, 2019 11:02 pm IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे देशभक्त था या नहीं।

Digvijay Singh- India TV Hindi
Digvijay Singh

ग्वालियर (मध्यप्रदेश): कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे देशभक्त था या नहीं। दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘भाजपा नेता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन वे यह बताएं कि नाथूराम देशभक्त था या नहीं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की विचारधारा गांधी के बिल्कुल विपरीत है।’’ दिग्विजय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 1970-71 में संघ के कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने मुझसे जनसंघ में शामिल होने के लिए कहा था। हालांकि मैं वहां नहीं गया, क्योंकि मैं गांधी को मानता हूं और मुझे सद्बुद्धि आ गई। उनसे पूछा गया था कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि 50 साल बाद यह बात क्यों याद आई है, तो उनका कहना था कि ‘मैं शुरू से इसी बात को कहता आ रहा हूं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत