1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी ने दयाशंकर की पत्नी को बनाया महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी ने दयाशंकर की पत्नी को बनाया महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2016 08:54 pm IST,  Updated : Oct 07, 2016 08:57 pm IST

मायावती और दयाशंकर सिंह विवाद के दौरान सुर्खियों में आयी दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

Swati singh- India TV Hindi
Swati singh

लखनऊ : मायावती और दयाशंकर सिंह विवाद के दौरान सुर्खियों में आयी दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दयाशंकर सिंह को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सिंह की पत्नी और बेटी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसका स्वाति ने कड़ा प्रतिरोध किया था। स्वाति ने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिददीकी पर पास्को कानून लगाने की मांग उठायी थी। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले से ही यह कयास लगाये गये थे कि अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें भाजपा में कोई महत्वपूर्ण पद या विधायक का टिकट दिया जा सकता है। दयाशंकर सिंह भाजपा के प्रदेश महासचिव थे। भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बलिया की स्वाति सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत