1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. फेसबुक विवाद : BJP सांसद ने स्पीकर से की मांग, शशि थरूर से वापस लें संसद पैनल प्रमुख का पद

फेसबुक विवाद : BJP सांसद ने स्पीकर से की मांग, शशि थरूर से वापस लें संसद पैनल प्रमुख का पद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 04:51 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा फेसबुक और बीजेपी के बीच गठजोड़ का आरोप लगाने के बाद अब यह मामला संसद तक पहुंच गया है।

Shashi Tharoor- India TV Hindi
Shashi Tharoor Image Source : FILE PHOTO

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा फेसबुक और बीजेपी के बीच गठजोड़ का आरोप लगाने के बाद अब यह मामला संसद तक पहुंच गया है। शशि थरूर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दूबे ने लोकसभा के स्पीकर को खत लिखा है। स्पीकर ओम बिड़ला को लिखे गए इस खत में निशिकांत दूबे ने मांग की है कि थरूर को आईटी मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाया जाए। 

दरअसल, सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ओर कार्यकर्ताओं के पक्ष में अपनी नीतियों से समझौता करने का आरोप लगा था, जिसपर थरूर ने एक ट्वीट कर कहा था कि आईटी मामलों की संसदीय समिति इस बारे में फेसबुक की सफाई सुनना चाहेगी। निशिकांत दूबे सहित समिति में शामिल एनडीए के कई सदस्यों ने इसका विरोध किया है।

इससे पहले कांग्रेस नेता और आईटी मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को विशेषाधिकार हनन के लिए नोटिस भेजा। कांग्रेस नेता ने सांसद दुबे पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा सांसद ने शशि थरूर और राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन के लिए नोटिस दे दिया। 

गोड्डा से भाजपा सांसद और उसी समिति के सदस्य निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने पहली बार ऐसा देखा है कि संसदीय समिति के अध्यक्ष ने अपने साथी मेंबर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन किया हो। अपने कदम को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पर गलत आरोप लगाने का मतलब उसके सभी सांसदों पर आरोप लगाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत