1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवसेना के स्वर्ण जयंती समारोह में भाजपा आमंत्रित नहीं

शिवसेना के स्वर्ण जयंती समारोह में भाजपा आमंत्रित नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Jun 17, 2016 04:25 pm IST

साल 2017 में आसन्न बृहन मुम्बई नगर पालिका चुनाव से पहले भाजपा को एक तरह से झटका देते हुए शिव सेना ने अपने इस सहयोगी को रविवार को आयोजित अपने 50वें वर्षगांठ समारोह में आमंत्रित नहीं किया है।

shiv sena- India TV Hindi
shiv sena

मुम्बई: साल 2017 में आसन्न बृहन मुम्बई नगर पालिका चुनाव से पहले भाजपा को एक तरह से झटका देते हुए शिव सेना ने अपने इस सहयोगी को रविवार को आयोजित अपने 50वें वर्षगांठ समारोह में आमंत्रित नहीं किया है।

शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कयांदे ने पीटीआई भाषा को बताया, हमने भाजपा को आमंत्रित नहीं किया है क्योंकि यह हमारी पार्टी का आतंरिक समारोह है जिसका मकसद हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करना है। हाल ही में इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक हुई थी जिसमें किसी सहयोगी को आमंत्रित नहीं किया गया। इसी तरह से प्रत्येक पार्टी का अपना समारोह होता है, बैठकें होती है जो उसके सदस्यों के लिए होती हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस पहल को भाजपा के लिए यह संकेत माना जाए कि शिवसेना आगामी बीएमसी चुनाव में अकेले उतरने का निर्णय कर सकती है, उन्होंने कहा, बीएमसी चुनाव के लिए हमारा मिशन 100 प्रतिशत शिवसेना है। हर पार्टी चुनाव जीतना चाहती है। शिवसेना हमेशा राज्य में केंद्र में रही है और उसे आगे बढ़ने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत नहीं पड़ी जबकि ऐसी स्थिति भाजपा के साथ नहीं रही।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा, यह उनका आंतरिक कार्यक्रम है और इसलिए किसे आमंत्रित करना है, यह उनकी पसंद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत